फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, CM हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं

झारखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

CM हेमंत सोरेन ने दिया कर्मयोग का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा, सत्य, न्याय और कर्मयोग के प्रतीक हैं।

उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और कठिन परिस्थितियों में धैर्य के साथ सत्य व कर्तव्य के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही झारखंड की लगातार प्रगति की प्रार्थना की।

बाबूलाल मरांडी ने की खुशहाली की कामना

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने लोगों से प्रेम, दया, करुणा, न्याय और सत्य के पक्ष में हमेशा खड़े रहने का संदेश दिया। बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram