फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में आधी रात को तांडव: धू-धू कर जला घर, महिला की बची जान!

Jamshedpur News: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-10, ज़ाकिरनगर स्थित कबीरिया स्कूल के पास सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोहम्मद अजीम के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-10, ज़ाकिरनगर स्थित कबीरिया स्कूल के पास सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोहम्मद अजीम के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखे कीमती सामान इसकी चपेट में आ गए।

सब कुछ स्वाहा, बस बची तो केवल जान

घटना में एयर कंडीशनर (एसी), अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और घरेलू जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने के दौरान घर के अंदर मौजूद एक महिला इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मोहल्ले वालों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा, वहीं लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram