फॉण्ट कनवर्टर NEW

गालूडीह में टुसू पर्व के बीच खूनी खेल: प्रज्ञा केंद्र में घुसकर मारी गोली!

Jamshedpur News: लौहनगरी के ग्रामीण इलाके गालूडीह में सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में नकाबपोश अपराधियों ने उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो की बेरहमी से हत्या कर दी। टुसू पर्व की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: लौहनगरी के ग्रामीण इलाके गालूडीह में सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र में नकाबपोश अपराधियों ने उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो की बेरहमी से हत्या कर दी। टुसू पर्व की गहमागहमी के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

भीड़ का फायदा उठाकर आए ‘मौत के सौदागर’

पुतरू गांव के रहने वाले तारापद महतो पिछले दो वर्षों से खड़िकालोनी में प्रज्ञा केंद्र (CSC) चला रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे केंद्र पर टुसू पर्व को लेकर काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पैसे निकालने के लिए कतार में थीं। इसी गहमागहमी के बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने भीड़ का फायदा उठाते हुए सीधे तारापद महतो को निशाना बनाया और उन पर गोलियां बरसा दीं।

दहशत में डूबा गालूडीह

गोली चलने की आवाज सुनते ही प्रज्ञा केंद्र में चीख-पुकार मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। लहूलुहान तारापद महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गालूडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अब सीसीटीवी और स्थानीय इनपुट के जरिए हत्यारों की तलाश में जुटी है, लेकिन इस घटना ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : ब्राउन शुगर के सौदे में खूनखराबा, जमशेदपुर में युवक को जंगल में बुलाकर गला रेता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram