फॉण्ट कनवर्टर NEW

बहु ने ससुर पर लगाये ये गंभीर आरोप …, गिरफ्तारी से गांव में सनसनी

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोविंदपुर केशीकुदर लुआबासा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यह घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि पीड़िता ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोविंदपुर केशीकुदर लुआबासा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। यह घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि पीड़िता ने 24 जुलाई को गोविंदपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपित भागीरथ लोहार को गिरफ्तार कर लिया। गोविंदपुर थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

रिश्तों में पहले से था तनाव, पंचायत से नहीं सुलझा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी एक वर्ष पूर्व साहिल लोहार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते तनावपूर्ण थे, और बहू तलाक की तैयारी में थी। इसी बीच बहू ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दुष्कर्म की कोशिश की।

पहले इस मामले को आपसी पंचायत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो आखिरकार पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मायके में हुए गर्भपात की भी हो रही जांच

मामले में यह तथ्य भी सामने आया है कि पीड़िता ने पहले अपने मायके में गर्भपात करवाया था, जो उसके परिवार की सहमति से हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गर्भपात और दुष्कर्म के आरोपों के बीच कोई संबंध है या नहीं।

वहीं, आरोपित ससुर भागीरथ लोहार ने खुद पर लगाए आरोपों को साजिश बताया है और कहा कि बहू उन्हें फंसा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram