फॉण्ट कनवर्टर NEW

जूतों की माला, जीप की सवारी: क्या यही है कानून का नया चेहरा जम्मू में?

India News: जम्मू के मध्य क्षेत्र में एक संदिग्ध चोर को पकड़कर उसे सार्वजनिक रूप से जूतों की माला पहनाकर पुलिस जीप की बोनट पर बिठाकर घुमाया गया। इस अपमानजनक रवैया को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक ने आपत्तिजनक बताया और जांच के आदेश दिए

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू के मध्य क्षेत्र में एक संदिग्ध चोर को पकड़कर उसे सार्वजनिक रूप से जूतों की माला पहनाकर पुलिस जीप की बोनट पर बिठाकर घुमाया गया। इस अपमानजनक रवैया को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक ने आपत्तिजनक बताया और जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां मौजूद लोग इस काम पर तालियां बजाते और खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की वैधता और नैतिकता पर सवाल उठाए हैं तो वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘जंगल राज’ करार दिया है।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्रवाई ‘गैर-पेशेवर और अनुशासित संगठन के सदस्यों के लिए अनुचित’ है तथा उन्होंने इस मामले की सख्त विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि ‘वास्तविक तथ्यों का पता लगाने के लिए इस मामले की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया जाता है, जिसे सिटी नॉर्थ, जम्मू के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) को सौंपा गया है। वह इस मामले की जांच करेंगे और एक सप्ताह के भीतर इस कार्यालय में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।’ जम्मू में इस महीने में यह ऐसा दूसरा मामला है। इससे पहले 11 जून को एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें गोलीबारी में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से पीटा गया था।

आरोपी कश्मीर का निवासी है और गिरफ्तारी के समय कथित तौर पर नशे की हालत में था। उसे एक अस्पताल के पास पीछा करने और झड़प के बाद पकड़ा गया।बख्शी नगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी आजाद मन्हास ने बताया कि आरोपी उस गिरोह में शामिल है, जिसका हाल ही में इस इलाके में भंडाफोड़ हुआ था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले दवा खरीदते समय एक व्यक्ति से 40,000 रुपये लूट लिये गए थे, हालांकि वह व्यक्ति चोर को पहचानकर उससे भिड़ गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चोर ने उक्त व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था, जिससे वह घायल हो गया था तथा आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ लिया गया तो कुछ स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर उसके (आरोपी) हाथ रस्सी से बांध दिए और उसे जूतों की माला पहना दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी को सड़कों पर घुमाया गया और थोड़ी देर के लिए पुलिस वाहन के बोनट पर बैठाया गया तथा पुलिस थाने ले जाते समय सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी का ऐलान किया गया। कई लोगों ने पुलिस टीम के समर्थन में नारे लगाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram