फॉण्ट कनवर्टर NEW

गाज़ा पर इज़राइल का हमला: अल-जज़ीरा के 2 पत्रकारों समेत 5 की मौ’त

World News: गाज़ा में इज़राइल की ताज़ा एयरस्ट्राइक में रविवार को अल-जज़ीरा के दो पत्रकारों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला गाज़ा सिटी के अल-शिफा अस्पताल के पास हुआ, जहां इज़राइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: गाज़ा में इज़राइल की ताज़ा एयरस्ट्राइक में रविवार को अल-जज़ीरा के दो पत्रकारों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हमला गाज़ा सिटी के अल-शिफा अस्पताल के पास हुआ, जहां इज़राइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।

मारे गए पत्रकारों में फिलिस्तीनी रिपोर्टर अनस अल-शरीफ का नाम भी शामिल है, जो लंबे समय से अल-जज़ीरा के लिए काम कर रहे थे। IDF ने बयान जारी कर दावा किया कि अनस अल-शरीफ न सिर्फ पत्रकार थे, बल्कि हमास के आतंकी सेल के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके थे। सेना के अनुसार, वे इज़राइली नागरिकों और IDF सैनिकों पर रॉकेट हमलों की योजना और उन्हें अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

‘दी येरुशलम पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला गाज़ा में जारी संघर्ष के दौरान हुआ, जहां हाल के दिनों में इज़राइल ने हमास के कई ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। हमले में अन्य तीन लोगों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

अल-जज़ीरा नेटवर्क ने अपने पत्रकारों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इज़राइल पर मीडिया कर्मियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जिसे इज़राइल ने खारिज किया है।

गाज़ा में स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है, और वहां मानवीय संकट गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र और कई अंतरराष्ट्रीय संगठन संघर्ष को रोकने और राहत पहुंचाने की अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram