Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»गजब बिहार! डॉग बाबू के बाद बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन
Bihar

गजब बिहार! डॉग बाबू के बाद बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन

अब बिहार में बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन, एफआईआर दर्ज- डॉग बाबू से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक आ चुके हैं आवेदन
By Samsul HaqueAugust 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: इन दिनों बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। पहले डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर, डोनाल्ड ट्रंप और अब बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिए जाने की खबर सामने आई है। यह सुनकर लोग भी हैरान परेशान हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सरकार द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का नियम कड़ा किया जा सकता है।

डॉग बाबू से लेकर डोनाल्ड ट्रंप तक आ चुके हैं आवेदन

इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन का अजीबोगरीब मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है। खबर है कि रोहतास के नासरीगंज प्रखंड में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए बिल्ली के नाम से आवेदन आने के बाद से हड़कंप मचा है। रोहतास के जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज के राजस्व कर्मी कौशल पटेल ने नासरीगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदन में आवेदक का नाम कैट कुमार, पिता का नाम- कैटी बॉस तथा माता का नाम- कैटिया देवी तथा पंचायत का नाम अतमीगंज बताया गया है। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है तथा इसे सरकारी काम में बाधा सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में पहले ही कुत्ता, ट्रैक्टर, ट्रंप के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए दिये गये आवेदन चर्चा में रहा है। अब रोहतास में बिल्ली के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त होने से हड़कंप मचा है। अब यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर कुछ लोग इस तरह के आवेदन करके क्या साबित करना चाहते हैं?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.