फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गाजा के कैफे पर इजराइली हमला! बिना चेतावनी आई तबाही, 67 की मौ’त

World News: गाजा में इजराइली ने फिर हवाई हमले किए हैं जिसमें कम से कम 67 आम लोगों की मौत हो गई है। यह हमला हालिया सप्ताहों में सबसे घातक माना जा रहा है। गाजा सिटी के उत्तरी हिस्से में समुद्र तट के पास स्थित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: गाजा में इजराइली ने फिर हवाई हमले किए हैं जिसमें कम से कम 67 आम लोगों की मौत हो गई है। यह हमला हालिया सप्ताहों में सबसे घातक माना जा रहा है। गाजा सिटी के उत्तरी हिस्से में समुद्र तट के पास स्थित एक लोकप्रिय कैफे पर इजराइल ने बमबारी की, जब वहां महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बिना किसी चेतावनी के विमान ने हमला किया जिससे वहां भूकंप जैसी स्थिति बन गई।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कैफे में लोग पूरी तरह सामान्य थे कि अचानक सब कुछ हिलने लगा और धमाका हुआ। किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन प्रमुख ने जानकारी दी कि अकेले इस हमले में 30 लोग मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा शहर की एक सड़क पर दो अलग-अलग हमलों में 15 अन्य लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने भोजन के लिए खड़े फलस्तीनी नागरिकों पर भी हमला किया गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइली अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित नए युद्धविराम के सिलसिले में वाशिंगटन गए थे।स्थानीय लोगों के मुताबिक यह कैफे युद्ध के दौरान भी खुले रहने वाले कुछ स्थानों में से एक था। यहां लोग इंटरनेट चलाने और अपने फोन चार्ज करने के लिए आते थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में घटनास्थल पर खून से लथपथ शव और कंबलों में ले जाए जा रहे घायल देखे जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram