Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मौलाना वाले बयान पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, व्यवहार शोभनीय नहीं
Jharkhand

मौलाना वाले बयान पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, व्यवहार शोभनीय नहीं

By Samsul HaqueJanuary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एक वायरल वीडियो को लेकर फिर से सियासी विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में मंत्री एक मौलाना को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री एक मौलाना को लेकर कहते हुए नजर आ रहे हैं— “मौलाना को बाहर निकालो, मेरे आदिवासी भाई को अंदर बैठने दो और चाय पिलाओ।” वीडियो सामने आते ही कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और समुदाय विशेष पर अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई।

विवाद बढ़ता देख डॉ अंसारी ने अपनी सफाई में मीडिया के समक्ष बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर फैलाया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक उनका किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि मौलाना समाज के सम्माननीय व्यक्ति हैं और उनके प्रति उनके मन में पूरा आदर है।

बातचीत के दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान में कही गई बात को कुछ लोग जानबूझकर गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड की पहचान भाईचारा, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द से है, और वे इसी भावना के साथ काम करते आए हैं।

इरफान अंसारी ने आम लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सच्चाई को समझें। उन्होंने यह भी कहा कि बयान के एक हिस्से को काटकर दिखाना सही नहीं है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। हालांकि डॉ अंसारी का विवादों से बहुत गहरा संबंध है। अक्सर मीडिया में बने रहने के लिए वे अव्यवहारिक एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि मंत्री बनते ही इनमें अहंकार आ गया है और आमलोगों संग इनका व्यवहार शोभनीय नहीं रह गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर में नाले किनारे मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

July 13, 2026

श्रावणी मेला में बड़ी सौगात! महादेवशाल स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

July 13, 2026

चाईबासा में ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका से बढ़ा सस्पेंस

July 13, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर में नाले किनारे मिला नरकंकाल, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

July 13, 2026

श्रावणी मेला में बड़ी सौगात! महादेवशाल स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

July 13, 2026

चाईबासा में ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका से बढ़ा सस्पेंस

July 13, 2026

बैंकॉक पब में भीषण आग, टॉयलेट में छिपे 27 लोगों की दर्दनाक मौ’त; 63 झुलसे

July 13, 2026

राजनीतिक गलियारों में हलचल: पुलिस हिरासत में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनिवास, पूछताछ शुरू

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.