फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPS तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी DGP, दिसंबर 2025 तक संभालेंगी जिम्मेदारी

Ranchi News: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी की। तदाशा मिश्रा फिलहाल विभाग में विशेष सचिव के

आईपीएस तदाशा मिश्रा डीजीपी, झारखंड नई डीजीपी नियुक्ति, अनुराग गुप्ता इस्तीफा, झारखंड पुलिस नेतृत्व, रांची पुलिस खबर, IPS Tadasha Mishra DGP Jharkhand, new DGP appointment Jharkhand, Anurag Gupta resignation, Jharkhand police news, Ranchi administration update

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी की।

तदाशा मिश्रा फिलहाल विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वे रेल एडीजी के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं। राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने दो दिन पहले पद से त्यागपत्र दिया था। उनके इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद, मिश्रा को झारखंड पुलिस का नया नेतृत्व सौंपा गया है।

अधिसूचना के अनुसार, तदाशा मिश्रा दिसंबर 2025 तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। अपने लंबे पुलिस करियर में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है- जिसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी का पद शामिल है।

हाल ही में DGP ने दिया था इस्तीफा

यहां याद दिला दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद से ही राज्य में नए DGP की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। सरकार ने अब तदाशा मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर प्रशासनिक स्पष्टता ला दी है।

अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं मिश्रा

प्रशासनिक हलकों में तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को एक संतुलित और अनुभवसंपन्न निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सख्त अनुशासन और निष्पक्ष रवैये के लिए जानी जाती हैं। झारखंड पुलिस सेवा में तीन दशक से अधिक समय बिताने के दौरान उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया है।

सूत्रों के अनुसार, तदाशा मिश्रा जल्द ही राज्य पुलिस मुख्यालय का कार्यभार संभालेंगी और कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताओं की समीक्षा करेंगी। उनके सामने राज्य में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनकी नेतृत्व क्षमता और जमीनी अनुभव से झारखंड पुलिस को एक नई दिशा मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram