फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में सघन वाहन जांच अभियान से हड़कंप, सड़क दुर्घटना व अपराध नियंत्रण पर जोर

चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को छतरपुर मोड़ के समीप थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाने के अन्य जवान भी मौजूद थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों

चैनपुर रिपोटर

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को छतरपुर मोड़ के समीप थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएसआई नंदकिशोर कुमार और थाने के अन्य जवान भी मौजूद थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक अपने वाहनों को रोककर अभियान से बचने की कोशिश करते दिखे।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर चलाया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, वाहनों की गति पर लगाम लगाना और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना है।पुलिस द्वारा वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट की जांच के साथ-साथ डिक्की की भी तलाशी ली जा रही थी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram