फॉण्ट कनवर्टर NEW

IND vs WI: काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी वेस्टइंडीज टीम, वजह जानकर भावुक हो जाएंगे!

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत कुछ भावुक माहौल में हुई। वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। दरअसल, यह श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत कुछ भावुक माहौल में हुई। वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। दरअसल, यह श्रद्धांजलि थी टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन के सम्मान में, जिनका 4 अक्टूबर को निधन हो गया।

बर्नार्ड जूलियन को दी गई श्रद्धांजलि

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि खिलाड़ियों ने बर्नार्ड जूलियन को सम्मान देने के लिए काली पट्टियां बांधी हैं। जूलियन 1975 की उस वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे जिसने पहला वनडे विश्व कप जीता था। उनके निधन से वेस्टइंडीज क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

शानदार ऑलराउंडर थे बर्नार्ड जूलियन

जूलियन ने 1970 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने करियर में 24 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 866 रन बनाए और 50 विकेट लिए। वहीं, 12 वनडे मैचों में उन्होंने 86 रन और 18 विकेट अपने नाम किए। 1975 विश्व कप में उन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट झटके थे और श्रीलंका तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।

भारत के खिलाफ जीत की तलाश में वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1987 में आखिरी बार दिल्ली में भारत को टेस्ट में हराया था। अहमदाबाद टेस्ट में पारी और 140 रन से हार झेलने के बाद अब मेहमान टीम दिल्ली टेस्ट में जीत की पूरी कोशिश कर रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ब्रैंडन किंग और जोहान लेने को बाहर कर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को शामिल किया गया है।

भारत सीरीज में 1-0 से आगे है, और अगर यह टेस्ट मैच ड्रॉ भी हुआ तो ट्रॉफी उसके नाम हो जाएगी। हालांकि, टीम इंडिया के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए घरेलू दर्शकों को जीत की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram