फॉण्ट कनवर्टर NEW

बुंडू प्रखंड परिसर में ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम केंद्र का उद्घाटन

रांची। बुंडू प्रखंड परिसर में बुधवार को ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम (SVEP, BRC ) केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, प्रखंड प्रमुख एवं जिला परिषद् सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देेश्य बुंडू प्रखंड में 2400 उद्यम काे बढ़ावा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। बुंडू प्रखंड परिसर में बुधवार को ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम (SVEP, BRC ) केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, प्रखंड प्रमुख एवं जिला परिषद् सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देेश्य बुंडू प्रखंड में 2400 उद्यम काे बढ़ावा देना है, जिसके लिए सरकार की ओर से लगभग 2.55 करोड़ रूपये सामुदायिक उद्यमिता निधि दिया जा रहा है। साथ ही, बुंडू प्रखंड के पर्यटन स्थल जैसे रीमिक्स फॉल, दशम फॉल आदि में पर्यटन में बढ़ावा देने के लिए इस राशि से उद्यमी को ऋण उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे रांची जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी स्टेट टीम से स्टेट प्रोग्राम मैनेजर नॉन फॉर्म, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, नोडल SVEP, JICA-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, इंटरप्राइज प्रमोशन, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक, प्रखंड कार्यालय की टीम, विभिन्न गावों के सखी मंडल के सदस्य, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, फील्ड थीमेटिक कॉर्डिनेटर, सामुदायिक समन्वयक, BRC मेम्बर, CRP EP आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram