फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह को लेकर उपायुक्त ने की बैैठक

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर विभागीय झांकी प्रदर्शित किये जाने से संबंधित बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शन से संबंधित बनाये गए नोडल पदाधिकारियों से अब तक की तैयारी की जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर विभागीय झांकी प्रदर्शित किये जाने से संबंधित बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शन से संबंधित बनाये गए नोडल पदाधिकारियों से अब तक की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों को 25 जनवरी तक पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान सुव्यवस्थित तरीके से ससमय सभी नोडल पदाधिकारी झांकी का प्रदर्शन पूरा कराएं। झांकी निर्माण के लिए उपायुक्त ने वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। वाहनों की फिटनेस से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच का निर्देश भी उपायुक्त द्वारा एमवीआई को दिया गया। गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के बाद लोग विभिन्न विभाग की झांकियों के दर्शन कर पाएंगे उपायुक्त द्वारा इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

गाैरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं/नीतियों पर आधारित एवं झारखंड की उत्कृष्ट कला, संस्कृति, परंपरा एवं धरोहर को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का प्रदर्शन 11 विभागों द्वारा किया जाना हैै। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शन से संबंधित बनाए गए नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram