Koderma news: रोटरी बाल विद्यालय में बच्चों के लिए प्ले जोन का उद्घाटन डॉ संगीता प्रसाद एवं रोटरी के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया । विद्यालय के इस प्ले जोन मे सभी झूले आदि सामान डोनर अशोक जैन पापड़ीवाल झुमरीतिलैया चेन्नई के द्वारा उपलब्ध कराया गया । विद्यालय कमेटी ने इसके लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया । इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने विद्यालय मैनेजमेंट एवं स्कूल के शिक्षकों की प्रशंसा की और कहा कि आप सभी के प्रयास से विद्यालय शिक्षा के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी खेल आदि के द्वारा तरक्की कर रहा है ।

प्ले जोन खुलने से छोटे-छोटे बच्चों में बहुत खुशी देखी जा रही है । डॉ संगीता प्रसाद ने कहा कि रोटरी बाल विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के खेलकूद स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक है । रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का मिश्रण बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए अति आवश्यक है । छोटे-छोटे बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता से शिक्षा के प्रति अधिक रुझान बढ़ेगा । गरीब बच्चों के लिए यह विद्यालय सभी सुविधाओं से युक्त है ।

पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन कुमार पुजारा कैलाश चौधरी सचिव संदीप सिन्हा विद्यालय की प्राचार्य रीना कुमारी ने भी अपने विचार रखे । मौके पर 26- 27 सत्र के अध्यक्ष नवीन आर्य फर्स्ट लेडी रूपा रानी बाल विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेश सेठी सहेली सेंटर के डायरेक्टर कमल जैन सेठी संजीव अग्रवाल अश्विनी राजगढ़िया पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन मौजूद थे ।।

Share.
Exit mobile version