फॉण्ट कनवर्टर NEW

कलकत्ता में छिपकर कर रहा था रंगदारी, पुलिस की दबिश के चलते कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी शमशेर आलम, जो वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस की सख्त दबिश के चलते कोर्ट में सरेंडर कर गया। शमशेर आलम का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह 2015 में हिंदपीढ़ी डबल मर्डर केस में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी शमशेर आलम, जो वर्षों से फरार चल रहा था, आखिरकार पुलिस की सख्त दबिश के चलते कोर्ट में सरेंडर कर गया। शमशेर आलम का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। वह 2015 में हिंदपीढ़ी डबल मर्डर केस में जेल जा चुका है। इसके बाद 2018 में डेली मार्केट मेन रोड पर सोनू इमरोज हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। हत्या के बाद वह फरार हो गया और कलकत्ता में जाकर छिप गया।

सूत्रों के अनुसार, शमशेर कलकत्ता से ही रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में जमीन कारोबारियों, दुकानदारों, ठेकेदारों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का रैकेट चला रहा था। हिंदपीढ़ी थाने में उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला भी दर्ज है, जिसमें वारंट जारी किया गया था।

रांची पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी और जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। पुलिस की इस लगातार दबिश के चलते शमशेर को भागने का कोई रास्ता नहीं दिखा, और उसने अंततः रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब शमशेर से पूछताछ कर रही है, और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी परतें खुलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram