रांची : झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अक्टूबर की शुरुआत में जरूरी खबर है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा और राउरकेला के बीच 5वीं रेल लाइन को चालू करने का काम किया जाएगा। इसके लिए बंडामुंडा ‘डी’ केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य होगा।
इस काम के कारण अक्टूबर के पहले पखवाड़े में रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 22 ट्रेनों की कुल 37 सेवाएं रद्द की हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इनमें राजधानी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर : 3 से 12 अक्टूबर
58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर : 4 से 13 अक्टूबर
8309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस : 6 और 8 अक्टूबर
18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस : 9 और 11 अक्टूबर
18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस : 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस : 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस : 4 से 7 अक्टूबर
18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस : 11 से 13 अक्टूबर
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस : 11 अक्टूबर
12812 हटिया-मुंबई LTT एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर
12811 मुंबई LTT-हटिया एक्सप्रेस : 12 अक्टूबर
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस : 12 अक्टूबर
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
12836 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
12835 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस : 15 अक्टूबर
18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
बर्द्धमान-हटिया MEMU आज गोमो तक चलेगी
किता-सिल्ली रेलखंड में भी विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान MEMU (13503/13504) मंगलवार को सिर्फ गोमो तक चलेगी। ट्रेन गोमो से ही वापस लौटेगी। इस वजह से गोमो-हटिया-गोमो के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बंडामुंडा-राउरकेला रेलखंड की क्षमता बढ़ने और ट्रेनों के संचालन में सुधार होने की उम्मीद है।




