फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमुई में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसी दौरान जमुई-लखीसराय सीमा पर कुंदर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमुई : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसी दौरान जमुई-लखीसराय सीमा पर कुंदर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगी। घायल नंदन को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस पर गोलीबारी का दावा

बताया गया कि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुंदर इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस पर गोली चलाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नंदन यादव घायल हो गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान हरेराम यादव को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो के बाद दर्ज हुई थी FIR

मामला 19 सितंबर की शाम की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। सोमवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस अब मुठभेड़ की परिस्थितियों, आरोपियों की भूमिका और वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram