फॉण्ट कनवर्टर NEW

शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर याद किया गया ऐतिहासिक बलिदान

'जल, जंगल, जमीन' की रक्षा का लिया गया संकल्प, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: धुर्वा स्थित सेक्टर-3 के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ चौक पर बुधवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित जयंती समारोह में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय और लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद समेत कई गणमान्य हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाले ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की धरती शुरू से ही ‘जल, जंगल, जमीन’ और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। इस ऐतिहासिक विरासत को गढ़ने में शहीद शाहदेव का त्याग और बलिदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, आपसी भाईचारे और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के आदर्शों को जीवन में उतारने और उनकी अमर गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram