फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेज रफ्तार कंटेनर ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत और तीन घायल

रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पुराना रामपुर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पुराना रामपुर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के शिकार सभी मजदूर तमाड़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग की ओर से रांची-जमशेदपुर सड़क के किनारे सफाई का काम कराया जा रहा था। मजदूर सड़क किनारे जमा बालू और झाड़ियों को हटा रहे थे। इसके बाद कचरे को ट्रैक्टर में भरकर दूसरी जगह ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

तेज रफ्तार कंटेनर ने मजदूरों को मारी टक्कर

इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और मजदूरों की ओर चला गया। मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना गंभीर था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कंटेनर भी सड़क किनारे पलट गया।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर पूर्व मुखिया महादेव मुंडा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर जब्त कर लिया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor