फॉण्ट कनवर्टर NEW

ड्यूटी से लौटे DSP की अचानक मौत, जवानों ने दी अंतिम सलामी

झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में तैनात डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर आईआरबी-1 कैंप लाया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा: झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में तैनात DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर आईआरबी-1 कैंप लाया गया। यहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अचानक गिरने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद प्रमोद कुमार सिंह करीब 7 बजे किचन में थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत जामताड़ा के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई।

आरा के रहने वाले थे प्रमोद कुमार सिंह

डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार रांची के कटहल मोड़ इलाके में रहता है। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उनकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram