फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा खेल किया बेनकाब!

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 39.5 किलो गांजा बरामद किया और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बरकट्ठा थाना पुलिस और

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 39.5 किलो गांजा बरामद किया और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बरकट्ठा थाना पुलिस और विशेष छापामारी दल ने संयुक्त रूप से की।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ नंबर की सिल्वर रंग की मारुति अर्टिगा कार जीटी रोड होते हुए बरकट्ठा की ओर जा रही है। कार में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देश पर बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई।

जीटी रोड पर पकड़ाए तस्कर, 65 पैकेट गांजा के साथ धरे गए

रात करीब 9 बजे बरकट्ठा थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार (नंबर CH01BB-9087) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अलग-अलग हिस्सों से 65 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इनका वजन कुल 39.5 किलो पाया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सूरज सिंह (26 वर्ष), निवासी खेखरूआ, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) और रामकरन वर्मा (55 वर्ष), निवासी भांटीखुर्द, थाना आसपुर देवसुरा, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गांजा के अलावा तस्करों की कार, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक के एटीएम कार्ड, साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

इस मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 112/25 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(c), 22(c) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं। इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram