Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हजारीबाग में हाथियों का कहर: आधी रात को मची चीख-पुकार, 6 ग्रामीणों की मौ’त
Jharkhand

हजारीबाग में हाथियों का कहर: आधी रात को मची चीख-पुकार, 6 ग्रामीणों की मौ’त

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में पांच हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात; मलबे में तब्दील हुए घर, वन विभाग ने इलाके में जारी किया हाई अलर्ट।
By Samsul HaqueFebruary 13, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात हाथियों के एक झुंड ने भारी तबाही मचाई। चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में हुए इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। रात के अंधेरे में हुए इस हमले ने पूरे इलाके को दहशत और गम में डुबो दिया है।

नींद में थे ग्रामीण, अचानक काल बनकर आए हाथी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना रात करीब एक से दो बजे के बीच की है। पांच हाथियों का झुंड अचानक जंगल से निकलकर बस्ती में घुस आया। उस वक्त अधिकतर ग्रामीण गहरी नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को ढहाना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग रहे लोगों को हाथियों ने बेरहमी से कुचल दिया। ग्रामीणों ने मशालें जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन उग्र झुंड काफी देर तक गांव में ही डटा रहा।

इस खबर को भी पढ़ें : जगन्नाथपुर में हाथियों का विशाल झुंड बेकाबू, ग्रामीणों की नींद उड़ी

एक ही आंगन से उठेंगी चार अर्थियां

इस हादसे में सूरज भूइया (55), उनकी बहू सुमन देवी (25) और दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इसके अलावा गांव के ही मंगरा भुईयां (58) और धनेश्वर राम (55) को भी हाथियों ने अपना शिकार बनाया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर को भी पढ़ें : बोकारो से रामगढ़ तक में हाथियों का तांडव; 90 दिनों में 13 लोगों की ली जान

प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे की मांग

हादसे की जानकारी मिलते ही दारू और चरही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेस्टर मुकेश कुमार ने बताया कि हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि करगी जंगल के पास हाथियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है और प्रशासन को इस दिशा में कोई स्थायी ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस खबर को भी पढ़ें : चाईबासा रेलखंड में हाथियों का झुंड, ट्रैक मेंटेनरों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जीवन का संतुलन : सेहत का स्वाद और सुकून की रफ्तार

June 17, 2026

आधी रात को RSS दफ्तर पर हमला! सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर अपराधियों ने फैलाई सनसनी

June 17, 2026

पालकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: वनोपज व्यापारियों से लूट मामले में अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल बरामद

June 17, 2026

RECENT ADDA.

जीवन का संतुलन : सेहत का स्वाद और सुकून की रफ्तार

June 17, 2026

आधी रात को RSS दफ्तर पर हमला! सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर अपराधियों ने फैलाई सनसनी

June 17, 2026

पालकोट पुलिस की बड़ी कामयाबी: वनोपज व्यापारियों से लूट मामले में अंतरजिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, 3 देसी पिस्तौल बरामद

June 17, 2026

वोटर लिस्ट से हजारों योग्य मतदाता ‘गायब’, ‘Multiple Record Found’ के फेर में फंसे लोग

June 17, 2026

‘मैं नहीं होता तो इजरायल तबाह हो चुका होता’, ट्रंप का बड़ा दावा

June 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.