फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुहाग पिटारी, खेल और सावन गीतों से सजा हरियाली तीज उत्सव

Chaibasa : विजयवर्गीय महिला मंडल, चाईबासा शाखा की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होटल सैफरन सूट में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएं पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं के स्वागत

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : विजयवर्गीय महिला मंडल, चाईबासा शाखा की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होटल सैफरन सूट में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएं पारंपरिक लहरिया परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिलाओं के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान उन्हें सुहाग पिटारी भेंट की गई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जमकर आनंद उठाया।

सावन तीज के अवसर पर महिला मंडल की सदस्य किरण विजय और पुष्पा विजय की ओर से उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। इसके बाद सभी ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने नाच-गाने और सावन के पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजने तथा आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम में सुनीता विजय, हेमा विजय, किरण विजय, बबली विजय, कोमल विजय, प्रीति विजय, रेणु विजय, पिंकी विजय, प्रिया विजय, पुष्पा विजय, रेखा विजय, खुसबू विजय, बिंदु विजय, रानी विजय, निशा विजय, इंद्रा विजय, ज्योति विजय और लक्ष्मी विजय उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram