Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»हरिनाथ साहू ने दिलाया सामाजिक न्याय का संकल्प, सैकड़ों युवाओं ने दिखाई एकता
#Trending

हरिनाथ साहू ने दिलाया सामाजिक न्याय का संकल्प, सैकड़ों युवाओं ने दिखाई एकता

By Muzaffar HussainAugust 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : 79वां स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष कांके में बेहद धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। आयोजन हरिनाथ ट्रेडर्स और लोकहित अधिकार पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और शैक्षणिक आजादी का संकल्प लिया गया, जिससे समाज में समानता और समरसता का संदेश दिया जा सके।

सुबह 9:30 बजे भामाशाह नगर रिंग रोड, सुकुरहुटू कांके से मोटरसाइकिल तिरंगा न्याय यात्रा निकाली गई। इस प्रभात फेरी जैसी यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के गीत गाए। लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित युवाओं को सामाजिक न्याय व शिक्षा के क्षेत्र में बराबरी के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई।

इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिनाथ ट्रेडर्स प्रांगण में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के समापन पर लगभग पांच सौ लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू और खिचड़ी का वितरण किया गया, जिससे समारोह का माहौल और भी उल्लासमय हो गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग के नेशनल सहायक अतिरिक्त निदेशक अजय गौतम, झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार मोजीबुल खान और ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य शिक्षिका ब्रह्मकुमारी राजमती मौजूद थीं।

इसके अलावा, क्षेत्र की कई सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं और पुरुष, जिनमें उर्मिला देवी, प्रीति कुमारी, नेहा ठाकुर, अनीता तिर्की, सोनल ठाकुर, शिखा देवी, रूपाली मुंडा, वनिता मेहता, दशमी देवी, ललिता देवी, रजनी देवी और कंचन रानी सहित अन्य लोग शामिल थे। साथ ही प्रदीप ठाकुर, बलदेव साहू, रामविलास साव, राजेंद्र महतो, राजकुमार महतो, कुणाल सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद अजीज अंसारी, मुकुल नायक और संजय लोहरा जैसे समाजसेवियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कांके थाना और जैगुआर के जवानों की मौजूदगी ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। यह आयोजन न सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव रहा, बल्कि सामाजिक न्याय और एकता का संदेश भी लेकर आया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.