फॉण्ट कनवर्टर NEW

SNMMCH में आधे घंटे बिजली गुल, ICU में मरीज की मौत के बाद उठे सवाल

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में रविवार को करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान इमरजेंसी के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती 48 वर्षीय पानमुनि देवी की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था और बैकअप

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में रविवार को करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान इमरजेंसी के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती 48 वर्षीय पानमुनि देवी की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था और बैकअप को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पानमुनि देवी गिरिडीह की रहने वाली थीं। शनिवार को जहरीले सांप के काटने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। पहले उनका इलाज गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद उन्हें SNMMCH रेफर किया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया था।

परिजनों का आरोप है कि रविवार को अचानक बिजली चली गई और करीब 30 मिनट तक बिजली नहीं आई। इस दौरान आईसीयू के कुछ जरूरी उपकरण प्रभावित हुए। इसी बीच पानमुनि देवी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली जाने के बाद मरीजों के लिए तत्काल उचित बैकअप की व्यवस्था नहीं की गई।

हालांकि, महिला की मौत सीधे तौर पर बिजली कटने के कारण हुई या सांप के जहर से पहले से गंभीर हालत के कारण, यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अस्पताल के दूसरे वार्ड भी हुए प्रभावित

बिजली गुल होने का असर अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड पर भी पड़ा। गर्मी से परेशान मरीजों के परिजन हाथ के पंखे से मरीजों को हवा करते नजर आए।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब एक सप्ताह से जनरेटर खराब है। इसी वजह से बिजली कटने के दौरान बैकअप की समस्या सामने आ रही है। प्रबंधन का कहना है कि बिजली व्यवस्था को लेकर आई परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद SNMMCH में बिजली व्यवस्था, आईसीयू बैकअप और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor