गुमला। झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। 20 से 31 अगस्त तक भूटान में होने वाली सैफ अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में सात खिलाड़ी झारखंड से जगह बनाने में सफल रहीं। इनमें से पाँच गुमला जिले की हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
गुमला आवासीय केंद्र की सूरज मुनि कुमारी, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता होरो और वीणा कुमारी का चयन हुआ है। इनके साथ हजारीबाग की अनुष्का कुमारी और रांची की दिव्यानी लिंडा भी टीम में शामिल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
कोच वीणा केरकेट्टा ने इसे गुमला के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। सभी खिलाड़ी साधारण किसान परिवारों से आती हैं और संत पात्रिक हाई स्कूल, गुमला की छात्राएँ हैं। कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का रास्ता तय किया है।
गांव की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँची इन बेटियों की सफलता से पूरे गुमला और झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
संबंधित खबरें
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
- Jharkhand JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित













