रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ की ओर से पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन और प्रथम खुट्टा-पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के बाद पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, अध्यक्ष रूद्र नारायण महतो, महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू समेत समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा के सफल आयोजन की कामना की। समिति की ओर से बताया गया कि इस वर्ष कोलकाता के कारीगरों द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को आकर्षक और भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कार्यक्रम में उमेश कामदार, शंकर प्रसाद कर्ण, सज्जन कुमार पंकज, अवधेश बैठा, संजय महतो, विनय रंजन जायसवाल, राजीव रंजन सिन्हा, श्याम कुमार मुन्ना, पवन यादव, रणधीर सिंह, मनोज ठाकुर, सुजीत महतो, अरविंद कुमार समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




