फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोशल मीडिया से मिली पहचान, भटकी महिला को परिवार से मिलाने में मिली बड़ी सफलता

Chaibasa News: मानसिक रूप से अस्वस्थ होकर घर से भटक गई एक महिला को उसके परिजनों से मिलाने में कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की पहल सफल रही। उनकी तत्परता और प्रयास से महिला सुरक्षित अपने घर लौट सकी। जानकारी के अनुसार

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  मानसिक रूप से अस्वस्थ होकर घर से भटक गई एक महिला को उसके परिजनों से मिलाने में कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की पहल सफल रही। उनकी तत्परता और प्रयास से महिला सुरक्षित अपने घर लौट सकी।

जानकारी के अनुसार झींकपानी प्रखंड के माटागुटु गांव निवासी करीब 40 वर्षीय जानकी बिरुली सोमवार को मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर से निकल गई थी। भटकते हुए वह चाईबासा पहुंच गई। महिला अपनी पहचान बताने या स्पष्ट रूप से कुछ कहने में असमर्थ थी।

महिला को असहाय स्थिति में देखकर त्रिशानु राय ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की और पहचान कराने के लिए विभिन्न मीडिया माध्यमों से उसकी तस्वीर साझा कराई। तस्वीर परिजनों तक पहुंचने के बाद उनकी पहचान हो गई। इसके बाद त्रिशानु राय ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें चाईबासा बुलाया।

शुक्रवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जानकी बिरुली को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कई दिनों बाद महिला को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत जताई और त्रिशानु राय का आभार व्यक्त किया।

त्रिशानु राय ने कहा कि किसी असहाय और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके परिजनों तक पहुंचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महिला के बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए उसके आगे के उपचार के लिए भी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस दौरान महिला के परिजन लाल बिरुली, आरती बिरुली और मुक्ता सुंडी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram