फॉण्ट कनवर्टर NEW

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

  रांची ::कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्कीझारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

 


रांची ::कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, भंडारण तथा परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि राज्य के फल, सब्जियां, मसाले, मिलेट्स और अन्य कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर है, जिन्हें वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए किसानों को आधुनिक खेती, प्रसंस्करण और निर्यात संबंधी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत बनाने तथा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है। मजबूत निर्यात व्यवस्था विकसित होने से राज्य के किसानों को नए बाजार मिलेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram