Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुगसलाई में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, बिष्टुपुर की शिवानी की हुई पहचान

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के काबली कब्रिस्तान के पास झाड़ियों वाले सुनसान इलाके में पेड़ से लटका मिला युवती का शव अब पहचाना जा चुका है। मृतका की पहचान बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती निवासी 17 वर्षीय शिवानी कुमारी, पिता सुरेश कुमार के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काबली कब्रिस्तान के समीप एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर सूचना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन

जांच के दौरान मृतका की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में हुई, जो बिष्टुपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शिवानी मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि वह जुगसलाई के इस सुनसान इलाके तक कैसे पहुंची और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें