फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्राओं ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला स्टेशनरी किट का उपहार

राखी से सजा समाहरणालय: DC मंजूनाथ भजन्त्री ने छात्राओं को दी शुभकामनाएं, स्कूलों में बेहतर सुविधाओं का भरोसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर रांची का समाहरणालय परिसर आत्मीयता और उत्सव के रंगों से सरोबार हो उठा। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी (रांची-1) की छात्राओं ने समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को अपने हाथों से बनाई खूबसूरत (हैंडमेड) राखी बांधकर प्रशासनिक परिसर में रक्षाबंधन के त्योहार को जीवंत बना दिया।
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने बेहद आत्मीयता के साथ छात्राओं से राखी बंधवाई और उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए हर बच्चे को अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।
छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उपायुक्त ने उन्हें उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि जिला प्रशासन की ओर से रांची के सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कोई बाधा न आए।
इस दौरान स्कूली छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं संबंधित विद्यालय की शिक्षिकाएं मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram