रांची: शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम का अभियान जारी है। गुरुवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मारवाड़ी कॉलेज मार्ग में कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी चार ठेला-गुमटियों को जब्त किया गया। दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माण और विस्तार को भी हटाया गया। इसके अलावा सड़क पर रखे C&D मटेरियल को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया।
बड़ा तालाब के आसपास भी कार्रवाई
निगम की टीम ने बड़ा तालाब के आसपास भी अभियान चलाया। यहां सार्वजनिक स्थानों पर लगी अवैध अस्थायी दुकानों को हटाया गया।
नगर निगम ने कहा कि सड़क, फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानी होती है।
निगम ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती और अन्य कार्रवाई की जाएगी।