Skip to content
बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सास से झगड़े के बाद पुतहु ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां हरलाडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़कीटांड़ गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय यशोदा कुमारी के रूप में हुई है, जिसका शव खेत में एक पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, यशोदा कुछ काम के सिलसिले में खेत की ओर गई हुई थी। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी, तो उसकी सास उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई। वहां का नजारा देख सास के होश उड़ गए; यशोदा का शरीर पेड़ से झूल रहा था। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया और होश में लाने के लिए मुंह में पानी डालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन

इस खबर को भी पढ़ें : दशकर्म से लौटा युवक नशे की लत में डूबा, प्रेमनगर में मफलर के सहारे लगाई फांसी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ दिनों से यशोदा और उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

हरलाडीह ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें