Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»हॉरर-कॉमेडी से गैंगस्टर ड्रामा, 2026 की ये फिल्में मचाएंगी धूम, ..देखें पूरी लिस्ट
Adda More..

हॉरर-कॉमेडी से गैंगस्टर ड्रामा, 2026 की ये फिल्में मचाएंगी धूम, ..देखें पूरी लिस्ट

By Samsul HaqueJanuary 2, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Entertainment News: साल 2026 साउथ इंडियन सिनेमा के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। एक्शन, हॉरर-कॉमेडी, पॉलिटिकल ड्रामा और गैंगस्टर थ्रिलर—हर जॉनर में बड़ी फिल्में लाइन-अप हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रभास, थलापति विजय, यश और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स एक ही साल में थिएटर्स में तहलका मचाने आ रहे हैं।

ये फिल्में मसाला, इमोशंस और विजुअल्स से थिएटर्स को हाउसफुल करने वाली हैं। साउथ इंडियन फिल्मों के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि इस साल एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होंगी। इस लिस्ट में प्रभास की ‘द राजा साब’, थलापति विजय की ‘जन नायगन’ और रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के साथ अन्य फिल्में शामिल हैं।

द राजा साब : प्रभास स्टारर द राजा साब एक रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फैंटसी फिल्म है। फिल्म में प्रभास एक युवा उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं, जो रॉयल विरासत के लिए विषम परिस्थितियों के बीच सामने आता है और राजा साब बनता है। प्रभास के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, संजय दत्त और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक मारुति की यह फिल्म तेलुगू के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 9 जनवरी को रिलीज होगी।

जन नायकन : थलापति विजय की यह आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से फोकस करेंगे। यह पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें विजय जन नायक के रूप में न्याय और शक्ति की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज और प्रियमणि हैं। निर्देशक एच. विनोद की फिल्म भी 9 जनवरी को ही रिलीज होगी।

माना शंकर वारा प्रसाद गुरु: बहुप्रतीक्षित फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ नयनतारा लीड हीरोइन हैं। यह फिल्म 12 जनवरी को संक्रांति पर रिलीज होगी। निर्देशक अनिल रविपुडी पहली बार चिरंजीवी के साथ काम कर रहे हैं।

भरता महासयुलकु विग्नयप्ति मास्टर: रवि तेजा की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन किशोर तिरुमाला ने किया है। यह फिल्म जनवरी में संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कम बजट में बनी यह फिल्म अपनी भावुक और दिल छूने वाली कहानी से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म में रवि तेजा अलग अंदाज में नजर आएंगे।

नारी नारी नडुमा मुरारी: यह मनोरंजक और हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राम अब्बाराजू ने किया है। फिल्म की कहानी त्योहार के उत्साही माहौल में सेट है, जहां परिवार, रिश्ते और हंसी-मजाक की भरमार है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी की मजेदार स्थितियां और दिल छूने वाले पल दिखाए गए हैं। संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को रिलीज हो रही यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक है।

टॉक्सिक: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। गोवा की ड्रग कार्टेल पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश के साथ ही छह भाषाओं में रिलीज होगी।

स्पिरिट: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की पहली जोड़ी वाली स्पिरिट एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा है। फिल्म में प्रभास एक गुस्सैल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जिसमें इंटेंस इमोशंस और रॉ एक्शन होगा। उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड हीरोइन हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज अहम रोल में हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी की पैन इंडिया फिल्म की पहली झलक हाल ही में सामने आई है।

जेलर 2: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी है, जो 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर के सीक्वल जेलर 2 में रजनीकांत फिर से ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के रोल में धमाल मचाएंगे। डार्क ह्यूमर और एक्शन से भरपूर फिल्म में रजनीकांत के साथ योगी बाबू, राम्या कृष्णन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म में संगीत अनिरुद्ध का है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.