Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सांसद सुखदेव भगत ने गांव पहुंचकर शहीद एसआई हेमंत भगत को दी श्रद्धांजलि
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत ने गांव पहुंचकर शहीद एसआई हेमंत भगत को दी श्रद्धांजलि

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News:  दुमका में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन से पूरे इलाके को शोक में डुबो देने वाले सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत को अंतिम विदाई दी गई। इस दुखद अवसर पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भंडरा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव पोढ़ा तरिगन टोली पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि एसआई हेमंत भगत एक अत्यंत मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असमय निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज और पुलिस विभाग के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन घड़ी में वे स्वयं और पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दिवंगत हेमंत भगत के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता यथासंभव दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों दुमका में हुए एक सड़क हादसे में एसआई हेमंत भगत की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम संस्कार के दौरान सांसद सुखदेव भगत के अलावा पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, फुलदेव उरांव, राधेश्याम साहू, संजय उरांव, तपेश्वर लोहरा, दिनेश उरांव, राजेश साहू, सुमित उरांव, राजू उरांव, बुद्धेश्वर भगत, सोहराय भगत, करमचंद भगत, प्रेमचंद उरांव, विश्वनाथ भगत, भीखु उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत
  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
  • चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.