फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, 27 मार्च को रांची बंद

रांची। पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की कांके चौक के पास 26 मार्च 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब डीजीपी-डीसी की अलग-अलग बैठक चल रही थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की कांके चौक के पास 26 मार्च 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब डीजीपी-डीसी की अलग-अलग बैठक चल रही थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागनेे लगे। पिठौरिया के पास ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, हालांकि इसके बाद भी वह ग्रामीण के चंगुल से भगाने में सफल रहा। तब तक रांची पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद अपराधी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रांची पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में रोहित वर्मा नामक अपराधी को गोली लगी और वह घायल होे गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हत्या को लेकर राजधानी में अलग-अलग जगह पर विराेध किया गया है। कांके और बूटी मोड़ में स्थानीय लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम किया। पुलिस के काफी समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। घटना के विरोध में भाजपा और आजसू ने 27 मार्च को रांची बंद बुलाया है। मामले काे लेकर ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले को लेकर अधिकारिक बयान दिया जायेगा। सूत्रों की मानें तो अनिल टाइगर की हत्या आपराधिक प्रतिशोध में किया गया है हालांकि जांच और पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram