Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू
Jharkhand

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: नगर निकाय चुनाव के बीच मानगो क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के बैनर और पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने मानगो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम मानगो पुल और आसपास के इलाकों में जांच करने पहुंची। मौके पर राजकुमार श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित थे और उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

मानगो पुल तथा बृजवासी क्षेत्र में लगाए गए मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के चुनावी बैनर-पोस्टर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों में आक्रोश देखा गया।

राजकुमार श्रीवास्तव ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कृत्य निंदनीय और घिनौना है।
गौरतलब है कि राजकुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव का साथ देने के लिए भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे पार्टी से बागी माने जा रहे हैं। उनके इस कदम ने पहले ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी, और अब पोस्टर फाड़े जाने की घटना ने चुनावी प्रतिस्पर्धा को और तीखा बना दिया है।

कुमकुम श्रीवास्तव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास रखती हैं और जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि वे किसी भी तरह की उकसावे वाली राजनीति में विश्वास नहीं करतीं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!
  • ‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!
  • महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!
  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.