फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना के सम्राट होटल में भीषण आग, जान बचाने को खिड़की से कूदे लोग – जानिए पूरी घटना

Patna News: राजधानी के डाक बंगला चौराहे स्थित प्रसिद्ध सम्राट होटल में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब दो बजे के आसपास होटल की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: राजधानी के डाक बंगला चौराहे स्थित प्रसिद्ध सम्राट होटल में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब दो बजे के आसपास होटल की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में मौजूद करीब 25 से 30 लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इनमें से लगभग 15 लोग होटल के अंदर ही फंसे रह गए थे। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत और तेज बारिश के बीच दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के दौरान तीन लोगों ने डर और घबराहट में होटल के कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। हालांकि, पांच लोग झुलसने या गिरने से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से तुरंत पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जानकारी दी कि तेज बारिश के बावजूद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। एक व्यक्ति की कमर में चोट आई है, लेकिन सभी की जान बचा ली गई, जो राहत की बात है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram