फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावन की तीसरी सोमवारी पर रांची में भक्तों का सैलाब, पहाड़ी मंदिर में उमड़ी आस्था

Ranchi News: सावन माह की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर समेत तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “ओम नमः शिवाय” के जयकारों के साथ भगवान शिव के दर्शन और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: सावन माह की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर समेत तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “ओम नमः शिवाय” के जयकारों के साथ भगवान शिव के दर्शन और जलार्पण के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।

विशेष रूप से पहाड़ी मंदिर में श्रद्धा और सुरक्षा दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोग सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार के कल्याण की कामना करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहे थे। शहर के कांके, कोकर, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, लालपुर, हरमू, किशोरगंज सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शांति आती है। खासकर चंद्रशेखर स्तोत्र के पाठ से चंद्र दोष का निवारण होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेव नगर थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram