फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में बारिश ने दी गर्मी से राहत, पर जलभराव ने बिगाड़ी शहर की रफ्तार

Patna News: राजधानी पटना में रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिनभर चली तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के बाद रात में शुरू हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। सोमवार सुबह भी आसमान

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: राजधानी पटना में रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दिनभर चली तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के बाद रात में शुरू हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कई इलाकों में जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

बारिश के बाद जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे आमजन को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जलजमाव ने सड़क यातायात को भी प्रभावित किया है और कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक वर्षा होने की संभावना है।

विशेष रूप से वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

वहीं, गया, भागलपुर, पूर्णिया, रोहतास, बक्सर, अररिया, सीवान और सुपौल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने भी अलर्ट मोड में रहते हुए राहत कार्यों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram