Ranchi : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) में वित्तीय लूट का एक बड़ा मामला गरमा गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से मुलाकात कर कुलपति दिनेश सिंह को फौरन हटाने का अनुरोध किया है, ताकि वे अपने खिलाफ लगे आरोपों के सबूतों को नष्ट न कर सकें।
वित्त विभाग के स्पेशल ऑडिट में भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। नियमों को ताक पर रखकर परीक्षा संचालन के नाम पर ₹2.50 करोड़ बांटे गए, वहीं दीक्षांत समारोह के लिए तय ₹79.35 लाख की राशि बिना राज्यपाल सचिवालय की पूर्व सहमति के उड़ा दी गई। वर्ष 2025 में दर्ज कराई गई शिकायतों पर अब जांच की आंच सीधे कुलपति की कुर्सी तक पहुंच चुकी है।




