गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू को आज गिरिडीह में अंतिम विदाई दी जाएगी। रविवार शाम करीब 4 बजे नरसिंह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से बेहद दुखी हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचेंगे।
सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है। 56 वर्षीय सुदिव्य सोनू को शनिवार देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के संकेत पाए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।
नरसिंह घाट पर होगा अंतिम संस्कार
सुदिव्य सोनू के अंतिम संस्कार की तैयारियां परिवार और प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे नरसिंह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर नहीं लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे गिरिडीह पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।




