Skip to content
Log In
लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

कानून-व्यवस्था पर सख्ती : लापरवाही पर ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण

Ranchi : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन रविवार की देर रात अचानक सड़कों पर निकले। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस औचक निरीक्षण में उन्होंने शहर के कई प्रमुख इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एसएसपी ने रातभर चलने वाले निरीक्षण के दौरान बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास रोड, अरगोड़ा चौक सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और ड्यूटी की स्थिति, वाहनों की जांच प्रक्रिया और गश्ती की निगरानी से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।

एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो या किसी राजनीतिक संरक्षण में क्यों न हो, पुलिस को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी दबाव में आए बिना कानून का पालन सुनिश्चित करें ताकि रांची में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *