फॉण्ट कनवर्टर NEW

फ्लैट में फंदे से लटकता मिला पूर्व DDC का शव, इलाके में सनसनी

राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में पूर्व DDC (उप विकास आयुक्त) सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में पूर्व DDC (उप विकास आयुक्त) सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। रविवार को सिदो-कान्हू पार्क के पास विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह जब घरेलू नौकरानी काम करने फ्लैट पर पहुंची, तब उसने शव को लटकते देखा और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लालपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

शुरुआती जांच के अनुसार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और फ्लैट में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार पटना में रहता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram