Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर: चैनपुर में बढ़ी ठंड, रबी फसलों पर मंडराया संकट

Gumla (Chainpur): चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर चैनपुर प्रखंड में भी देखने को मिला। मंगलवार शाम को हुई रिमझिम बारिश ने अचानक कनकनी बढ़ा दी। हल्की बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते लोगों ने घरों में रखे स्वेटर और जैकेट निकालने शुरू कर दिए।

31 अक्टूबर तक दिख सकता है तूफान का असर

‘मोंथा’ तूफान को लेकर पूरे झारखंड राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवाती तूफान का असर आगामी 31 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम में नमी और ठंडक बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

किसानों की चिंता बढ़ी, रबी फसलों को नुकसान की आशंका

तूफान के कारण हुई इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में रबी फसलों की बुवाई और शुरुआती वृद्धि का कार्य चल रहा है। आलू, मटर, फ्रेंचबीन सहित कई प्रकार की सब्जियों की खेती को इस बारिश से नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश तेज हुई या ज्यादा देर तक चली, तो फसलों को भारी क्षति हो सकती है, जिससे किसानों की मेहनत और लागत पर बुरा असर पड़ेगा।

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *