फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

साहिबगंज में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, जीएसटी फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला!

Sahebganj News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बंगाली टोला इलाके में छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े मामले से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गोवा शाखा की ईडी टीम सुबह-सुबह

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Sahebganj News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को झारखंड के साहिबगंज जिले के बंगाली टोला इलाके में छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई एक बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े मामले से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गोवा शाखा की ईडी टीम सुबह-सुबह बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर पहुंची और वहां से मिले कागजातों की गहन छानबीन शुरू कर दी।

अधिकारियों का कहना है कि बबलू कबाड़ी और उससे जुड़े नेटवर्क पर करोड़ों रुपये के फर्जी जीएसटी चालान जारी करने का आरोप है। फिलहाल, ईडी के अधिकारी मौके से कई अहम दस्तावेज इकट्ठा कर रहे हैं, जिन पर आगे जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 7 अगस्त को ईडी ने इसी तरह की बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में एक साथ छापेमारी की गई थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई उस कार्रवाई में तीन राज्यों के 12 परिसरों से संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए थे।

नवीनतम छापेमारी ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि ईडी टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर सख्त रवैया अपनाए हुए है। साहिबगंज में चल रही तलाशी से आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram