फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी

पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10:38 बजे पहले तेज आवाज सुनाई दी और इसके तुरंत बाद जमीन हिलने लगी। कुछ सेकेंड तक महसूस हुए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10:38 बजे पहले तेज आवाज सुनाई दी और इसके तुरंत बाद जमीन हिलने लगी। कुछ सेकेंड तक महसूस हुए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप से पहले तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद घरों और दुकानों के साथ बहुमंजिला इमारतों में भी कंपन महसूस हुआ। पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं। डर के कारण कई लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर चले गए।

किसी नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, अचानक आए झटकों के बाद लोगों में काफी देर तक डर बना रहा। लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेते रहे।

भूकंप की तीव्रता और इसका केंद्र कहां था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित विभागों की ओर से स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही

चाईबासा के अलावा पश्चिमी सिंहभूम के दूसरे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram