फॉण्ट कनवर्टर NEW

डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, बिना परीक्षा इंटरव्यू से चयन

New Delhi: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) के कुल 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट) के कुल 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीयू की ओर से गेस्ट आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए जारी इन 20 रिक्तियों में विषय के अनुसार पत्रकारिता और जनसंचार (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) से 16 पद और भाषा श्रेणी (हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी) से 4 पद शामिल हैं।

Read more: NIT सिलचर में विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन!

5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) या दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर दें।

यूजीसी नियमों के तहत तय होगी योग्यता

गेस्ट फैकल्टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वही योग्यता होनी चाहिए, जो यूजीसी (UGC) नियमों के तहत कॉलेजों में रेगुलर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए तय की गई है। वहीं, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कम से कम एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर (एपीआई) स्कोर वही होगा, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहले से तय किया है। हालांकि, अगर जरूरी संख्या में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक एपीआई स्कोर में उसी हिसाब से छूट भी दी जा सकती है।

केवल ऑनलाइन मोड में होगा इंटरव्यू

योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी यूजीसी के तय नियमों के अनुसार प्रति लेक्चर के आधार पर होगी। राहत की बात यह है कि उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कहीं दूर नहीं जाना होगा, क्योंकि ये इंटरव्यू केवल ऑनलाइन मोड में ही आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जल्द ही डीएसजे और डीयू की आधिकारिक वेबसाइटों पर पब्लिश की जाएगी।

Read more: एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram