फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में बंपर भर्ती, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी!

Itanagar: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश ने अपने अलग-अलग विभागों में पूरी तरह से अस्थायी (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर केवल 11 महीने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Itanagar: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश ने अपने अलग-अलग विभागों में पूरी तरह से अस्थायी (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर केवल 11 महीने की अवधि के लिए एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Read more: एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश की ओर से जिन विभागों में रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बेसिक और एप्लाइड साइंस एवं मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज शामिल हैं।

अलग-अलग विभागों में होंगी नियुक्तियां

विभागों के अनुसार पदों की बात करें तो सिविल इंजीनियरिंग विभाग में एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस; कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट में एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) के पदों पर भर्ती होगी। वहीं, बेसिक और एप्लाइड साइंस विभाग में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

एडजंक्ट फैकल्टी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस दोनों पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।

Read more: अरुणाचल में पहली बार दिखी पलास बिल्ली, तस्वीरें हुई वायरल

शैक्षणिक योग्यता और पीएचडी वालों को प्राथमिकता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में बीटेक/बीई और एमटेक/एमई (या इनके समकक्ष) दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं बेसिक और एप्लाइड साइंस विभाग के लिए इंजीनियरिंग या साइंस या उनसे जुड़ी शाखाओं में बीटेक/बीएससी और एमटेक/एमएससी दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिए। मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज विभाग के लिए एमबीए या इसके समकक्ष विषय में यूजी और पीजी दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होना जरूरी है। सभी विभाग के पदों के लिए संबंधित या समकक्ष विषय में पीएचडी (PhD) डिग्री धारकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

इंटरव्यू से होगा चयन, ₹2 लाख तक मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, विधिवत गठित चयन समिति की उपस्थिति में प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद कैंडिडेट्स की सैलरी एडजंक्ट फैकल्टी पद के लिए 50,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद के लिए 6,000 रुपए प्रति दिन और अधिकतम 2,00,000 रुपए प्रति माह के तहत मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश के कैंपस परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

Read more: NIT सिलचर में विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram